गोबिंदपुर राजनगर: नवोदय विद्यालय सिजुलता में छात्रावास में मोबाइल पर सख्ती, पकड़े जाने पर अभिभावक को देना होगा जवाब
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सिजुलता में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक समिति की महत्वपूर्ण बैठक प्रभारी प्राचार्य डॉ. रविन्द्र राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की समस्याओं, अनुशासन तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास