लालगंज: तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर गिरिवर दयाल सिंह ने बाढ़ खतरे को लेकर लालगंज के बलहा बसंता गंडक घाट का दौरा किया
बरसात से पूर्व संभावित बाढ़ खतरे को लेकर सोमवार को तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर गिरिवर दयाल सिंह ने लालगंज प्रखंड क्षेत्र के बलहा बसंता गंडक घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने गंडक बांध पर बाढ़ निस्सरण विभाग द्वारा कराए गए सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया तथा कई स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा के लिए जी-ए बैग लगाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।