माकड़ी: सिहावा से जल लेकर कावड़ यात्रियों का दल पहुचा माकडी,ग्रामीणों ने किया स्वागत, कल सभी शिवलिंग में करेंगे जलाभिषेक
सिहावा से लंबी दूरी तय कर 400 से अधिक कावड़ यात्रियों का दल आज रविवार माकड़ी पहुंचे है । जिनका ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया गया। यहां पहुंचकर सभी आज विश्राम करे रहे हैं और कल सावन के चौथे सोमवार को कुछ कावड़ यात्री बेलगांव, बालेंगा तथा कुछ शिव भक्त माकड़ी के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इन भक्तों में कुछ छोटे-छोटे शिव भक्त भी नजर आए ।