गुना नगर: कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन, 308 आवेदकों ने कलेक्टर को दिए शिकायती आवेदन
गुना कलेक्ट्रेट कार्यालय में 16 जुलाई मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई। गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के साथ सभी जिलाधिकारी मौजूद रहे। जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों से पहुंचे 308 आवेदकों ने कलेक्टर को शिकायती आवेदन देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। कलेक्टर ने संबंधित जिला अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।