गुना नगर: महादेवपुरा में वन भूमि पर कब्जा कर मवेशियों का रास्ता रोकने के दबंगो पर लगाए आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत
गुना के जामनेर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलरामपुरा के ग्राम महादेवपुरा के लोगो ने 16 जुलाई को कलेक्टर से शिकायत की है। ग्रामीणो ने कलेक्टर को बताया, गांव के दबंगों ने वन भूमि पर कब्जा कर मवेशियों के जंगल जाने का रास्ता रोक दिया। गांव के मवेशी घरों पर बंधे है। जंगल में ले जाने पर दबंग मारपीट की धमकी देते है। ग्रामीणों ने जंगल का रास्ता खुलवाने की मांग की।