गुना नगर: पाटई सराय गांव में आदिवासी परिवारों को आवासीय कॉलोनी से बेदखल करने किया जा रहा प्रयास कलेक्टर को दिया ज्ञापन
गुना तहसील के पाटई सराय गांव में पीएम आवासीय कॉलोनी से सहरिया आदिवासी परिवारों को बेदखल करने के आरोप लगाए गए है। आदिवासी एकता महासभा ने 16 जुलाई को कलेक्टर को दिए ज्ञापन में कहा, आवासीय कॉलोनी के आसपास पूंजी पतियों ने जमीन खरीद ली है। अब बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन में सहरिया आदिवासियों को शासकीय योजनाओं का लाभ न मिलने के आरोप लगाए गए।