गुना नगर: नारायणपुरा शक्कर कारखाना चालू कराने की मांग पर शक्कर कारखाना चालू करो संघर्ष समिति ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
गुना के राघोगढ़ तहसील में नारायणपुरा पर स्थित शक्कर कारखाना चालू कराए जाने की मांग पर 16 जुलाई को कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है। शक्कर कारखाना चालू करो संघर्ष समिति के लोगों ने बताया, लंबे समय से बंद शक्कर कारखाना के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। किसानो का लंबित गन्ना भुगतान नहीं हुआ। लोग बेरोजगार हो गए। ज्ञापन देकर शक्कर कारखाना चालू कराने की मांग की गई।