बेला थाना क्षेत्र में बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला सहित तीन लोग को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर बेला थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया, जिसके दौरान शराब से जुड़े मामले में संलिप्त आरोपितों को पकड़ा गया।