कटंगी: ग्राम सेलवा में मंदिर निर्माण के लिए अवैध वसूली करने वाले व्यक्ति के खिलाफ ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत
ग्राम पंचायत सेलवा में नवग्रह मंदिर निर्माण के नाम पर गांव के ही एक शख्स ने अवैध तरीके से लोगों से चंदा वसूली की है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर की है। दरअसल सेलवा में नवग्रह मंदिर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। जिसकी नींव अभी रखी भी नही गई है, लेकिन इस बीच विनोद मोरे नाम का शख्स अवैध वसूली कर रहा था।