कटंगी: चार सूत्रीय मांगों को लेकर अतिथि शिक्षकों ने विधायक को विश्राम गृह कटंगी में सौंपा ज्ञापन
आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के बैनर पर विकासखंड कटंगी के तमाम अतिथि शिक्षकों ने अपनी 04 सूत्रीय मांगों को लेकर कटंगी-खैरलांजी विधायक गौरव सिंह पारधी को ज्ञापन सौंपा है. इस ज्ञापन के जरिए अतिथि शिक्षक संघ ने 02 सितम्बर 2023 में हुई महापंचायत की घोषणा का परिपालन करवाने की मांग रखी है. ज्ञात रहे कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महापंचायत में कई घोषणा की थी.