कटंगी: कटंगी कॉलेज की चार छात्राओं का संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ चयन
शासकीय राजा भोज महाविद्यालय कटंगी की 4 छात्राओं का संभाग स्तरीय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कटंगी कॉलेज खिलाड़ी नेहा बाहेश्वर, सतवंती मर्सकोले, गीता चौधरी और लक्ष्मी नेवारे ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तरीय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली है।