कटंगी: ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र कटंगी में मनाया गया विश्व शांति दिवस
अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साकार संस्थापक पिता ब्रह्मा बाबा लेखराज की 55वीं पुण्यतिथि को विश्व शांति दिवस के रूप में सेवा केंद्र कटंगी में मनाया गया। इस मौके पर श्वेत वस्त्र धारी ब्रह्मा कुमार भाई बहन विशेष मौन धारण कर सुबह से ही ईश्वर की याद में खोए हुए नजर आए. जिन्होंने विश्व शांति का प्रकंपन फैलाया।