कटंगी: कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सेलवा से 4 दिन से लापता हुआ वृद्ध, गर्रा की एक दुकान के पास मिला
पड़ोसियों से विवाद के बाद डर की वजह से कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सेलवा का एक वृद्ध घर में बिना किसी को कुछ बताएं कहीं चले गया था। चार दिन बाद इस वृद्ध को जिला मुख्यालय बालाघाट के पास गर्रा में देखा गया। गुमशुदा वृद्ध के पुत्र लक्ष्मीचंद नागेश्वर ने बताया कि पड़ोसियों के डर की वजह से उसके पिता घर में बिना कुछ बताएं चले गए थे।