*श्रावण शिवरात्रि-कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में*
*एसडीएम सदर हिमांशु कुमार और सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने मंदिर व यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश*शनिवार, 08 अगस्त 2026*
श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा/मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आज *उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार* तथा *क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी* ने संबंधित अधिकारियों के साथ *श्री भदेश्वर नाथ मंदिर परिसर* सहित कांवड़ यात्रा के विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले जलाभिषेक, भीड़ की निकासी व्यवस्था, कांवड़ मार्ग पर पार्किंग व्यवस्था तथा सुचारू यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
*एसडीएम हिमांशु कुमार* ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, बैरिकेडिंग और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध व्यवस्था बनाई जाए।
वहीं *सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी* ने पुलिस बल को कांवड़ मार्ग पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग पर अवैध पार्किंग न हो, यातायात सुगम रहे और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाए। ड्रोन व सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मौके पर पुलिस बल एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। अधिकारियों ने यात्रा मार्ग पर दुकानदारों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर सहयोग की अपील की।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और शांति, अनुशासन के साथ कांवड़ यात्रा को संपन्न कराएं।
संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 8, 2026