*स्वस्थ समाज के निर्माण में पत्र-पत्रिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण - कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ विधायक कप्तानगंज*प्रेस क्लब में अशोक मार्ग पत्रिका का लोकार्पण, पत्रकारिता की भूमिका पर विमर्श*
*जनपद बस्ती,उत्तर प्रदेश 8 अगस्त 2026* शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में *“अशोक मार्ग” पत्रिका* का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि *विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’* ने पत्रिका का विमोचन किया।
इस अवसर पर विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ने कहा कि *स्वस्थ समाज के निर्माण में पत्र-पत्रिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।* पत्रकारिता सिर्फ घटनाओं की जानकारी नहीं देती, बल्कि इतिहास को दर्ज करती है, तथ्यों को एकत्रित करती है और सामाजिक परिवर्तन को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से *अशोक मार्ग पत्रिका जन भावनाओं पर खरा उतरेगी।*
*मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती* ने कहा कि जो पत्रकारिता कठोर नैतिकता पर आधारित हो, तथ्यों के प्रति प्रतिबद्ध हो और सनसनी के बजाय सार को प्राथमिकता दे, वही समाज को सही दिशा दे सकती है।
*अशोक मार्ग पत्रिका के संरक्षक डॉ. वी.के. वर्मा* ने अतिथियों का स्वागत किया। *संपादक रघुनाथ पटेल* ने कहा कि पत्रिका का मुख्य उद्देश्य जन सरोकारों को स्वर देना है। संचालन वरिष्ठ कवि *डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’* ने किया।
कार्यक्रम को *प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, मस्तराम वर्मा, गंगा प्रसाद कन्नौजिया, सिद्धनाथ प्रजापति* सहित कई पत्रकारों और समाजसेवियों ने संबोधित किया और पत्र-पत्रिकाओं के बदलते स्वरूप पर विचार रखे।
इस अवसर पर *डॉ. श्यामनारायन चौधरी, हरिओम चौधरी, दीपक सिंह प्रेमी, राहुल चौहान* सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी और राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 8, 2026