Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
image
image
image
image
image
image

*-- ब्रेकिंग --* बस्ती *उप-मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक पहुंचे बस्ती* *पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत* उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री *बृजेश पाठक आज बस्ती पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर *पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरा। हेलीपैड पर *भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र एवं हरैया विधायक अजय सिंह* सहित तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का फूलमाला और बुके देकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान *जिलाधिकारी बस्ती , पुलिस अधीक्षक बस्ती, डीआईजी बस्ती* सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत ✅

Basti, Basti | Aug 8, 2026

MORE NEWS

*उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण*  
*एसी, पेयजल और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश*
        *जनपद बस्ती,उत्तर प्रदेश 8 अगस्त 2026*
 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को जनपद बस्ती भ्रमण के दौरान *जिला चिकित्सालय बस्ती* का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ड्रेसिंग रूम, इमरजेंसी ओपीडी तथा इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकीय उपकरणों, स्वच्छता व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

*उपमुख्यमंत्री ने इमरजेंसी वार्ड में एसी की व्यवस्था सुनिश्चित करने*, अस्पताल में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था और परिसर की *रंगाई-पुताई कराकर साफ-सफाई* बनाए रखने के निर्देश दिए। 
उन्होंने कहा कि अस्पताल में *रिक्त चिकित्सकीय पदों को शीघ्र भरा जाए* ताकि मरीजों को समय से बेहतर सेवाएं मिल सकें। साथ ही मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए *पर्याप्त संख्या में बेंच लगवाने* के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने भर्ती मरीजों व परिजनों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि *सरकार प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध* है। अधिकारियों से सेवा भाव और पारदर्शिता के साथ काम करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर *जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सीएमओ डॉ. राजीव निगम* सहित तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
                            संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
                      राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

*उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण* *एसी, पेयजल और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश* *जनपद बस्ती,उत्तर प्रदेश 8 अगस्त 2026* उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को जनपद बस्ती भ्रमण के दौरान *जिला चिकित्सालय बस्ती* का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ड्रेसिंग रूम, इमरजेंसी ओपीडी तथा इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकीय उपकरणों, स्वच्छता व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। *उपमुख्यमंत्री ने इमरजेंसी वार्ड में एसी की व्यवस्था सुनिश्चित करने*, अस्पताल में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था और परिसर की *रंगाई-पुताई कराकर साफ-सफाई* बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में *रिक्त चिकित्सकीय पदों को शीघ्र भरा जाए* ताकि मरीजों को समय से बेहतर सेवाएं मिल सकें। साथ ही मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए *पर्याप्त संख्या में बेंच लगवाने* के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने भर्ती मरीजों व परिजनों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि *सरकार प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध* है। अधिकारियों से सेवा भाव और पारदर्शिता के साथ काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर *जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सीएमओ डॉ. राजीव निगम* सहित तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Aug 8, 2026

*स्वस्थ समाज के निर्माण में पत्र-पत्रिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण - कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ विधायक कप्तानगंज*प्रेस क्लब में अशोक मार्ग पत्रिका का लोकार्पण, पत्रकारिता की भूमिका पर विमर्श*

*जनपद बस्ती,उत्तर प्रदेश 8 अगस्त 2026* शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में *“अशोक मार्ग” पत्रिका* का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि *विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’* ने पत्रिका का विमोचन किया।

इस अवसर पर विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ने कहा कि *स्वस्थ समाज के निर्माण में पत्र-पत्रिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।* पत्रकारिता सिर्फ घटनाओं की जानकारी नहीं देती, बल्कि इतिहास को दर्ज करती है, तथ्यों को एकत्रित करती है और सामाजिक परिवर्तन को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से *अशोक मार्ग पत्रिका जन भावनाओं पर खरा उतरेगी।*

*मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती* ने कहा कि जो पत्रकारिता कठोर नैतिकता पर आधारित हो, तथ्यों के प्रति प्रतिबद्ध हो और सनसनी के बजाय सार को प्राथमिकता दे, वही समाज को सही दिशा दे सकती है।

*अशोक मार्ग पत्रिका के संरक्षक डॉ. वी.के. वर्मा* ने अतिथियों का स्वागत किया। *संपादक रघुनाथ पटेल* ने कहा कि पत्रिका का मुख्य उद्देश्य जन सरोकारों को स्वर देना है। संचालन वरिष्ठ कवि *डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’* ने किया।

कार्यक्रम को *प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, मस्तराम वर्मा, गंगा प्रसाद कन्नौजिया, सिद्धनाथ प्रजापति* सहित कई पत्रकारों और समाजसेवियों ने संबोधित किया और पत्र-पत्रिकाओं के बदलते स्वरूप पर विचार रखे।

इस अवसर पर *डॉ. श्यामनारायन चौधरी, हरिओम चौधरी, दीपक सिंह प्रेमी, राहुल चौहान* सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी और राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित रहे।

                     संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
                  राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

*स्वस्थ समाज के निर्माण में पत्र-पत्रिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण - कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ विधायक कप्तानगंज*प्रेस क्लब में अशोक मार्ग पत्रिका का लोकार्पण, पत्रकारिता की भूमिका पर विमर्श* *जनपद बस्ती,उत्तर प्रदेश 8 अगस्त 2026* शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में *“अशोक मार्ग” पत्रिका* का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि *विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’* ने पत्रिका का विमोचन किया। इस अवसर पर विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ने कहा कि *स्वस्थ समाज के निर्माण में पत्र-पत्रिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।* पत्रकारिता सिर्फ घटनाओं की जानकारी नहीं देती, बल्कि इतिहास को दर्ज करती है, तथ्यों को एकत्रित करती है और सामाजिक परिवर्तन को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से *अशोक मार्ग पत्रिका जन भावनाओं पर खरा उतरेगी।* *मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती* ने कहा कि जो पत्रकारिता कठोर नैतिकता पर आधारित हो, तथ्यों के प्रति प्रतिबद्ध हो और सनसनी के बजाय सार को प्राथमिकता दे, वही समाज को सही दिशा दे सकती है। *अशोक मार्ग पत्रिका के संरक्षक डॉ. वी.के. वर्मा* ने अतिथियों का स्वागत किया। *संपादक रघुनाथ पटेल* ने कहा कि पत्रिका का मुख्य उद्देश्य जन सरोकारों को स्वर देना है। संचालन वरिष्ठ कवि *डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’* ने किया। कार्यक्रम को *प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, मस्तराम वर्मा, गंगा प्रसाद कन्नौजिया, सिद्धनाथ प्रजापति* सहित कई पत्रकारों और समाजसेवियों ने संबोधित किया और पत्र-पत्रिकाओं के बदलते स्वरूप पर विचार रखे। इस अवसर पर *डॉ. श्यामनारायन चौधरी, हरिओम चौधरी, दीपक सिंह प्रेमी, राहुल चौहान* सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी और राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित रहे। संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Aug 8, 2026

*श्रावण शिवरात्रि-कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में*  
*एसडीएम सदर हिमांशु कुमार और सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने मंदिर व यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण*
     *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश*शनिवार, 08 अगस्त 2026*

श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा/मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आज *उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार* तथा *क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी* ने संबंधित अधिकारियों के साथ *श्री भदेश्वर नाथ मंदिर परिसर* सहित कांवड़ यात्रा के विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले जलाभिषेक, भीड़ की निकासी व्यवस्था, कांवड़ मार्ग पर पार्किंग व्यवस्था तथा सुचारू यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। 

*एसडीएम हिमांशु कुमार* ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, बैरिकेडिंग और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध व्यवस्था बनाई जाए।

वहीं *सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी* ने पुलिस बल को कांवड़ मार्ग पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग पर अवैध पार्किंग न हो, यातायात सुगम रहे और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाए। ड्रोन व सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मौके पर पुलिस बल एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। अधिकारियों ने यात्रा मार्ग पर दुकानदारों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर सहयोग की अपील की।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और शांति, अनुशासन के साथ कांवड़ यात्रा को संपन्न कराएं।
                     संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
               राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

*श्रावण शिवरात्रि-कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में* *एसडीएम सदर हिमांशु कुमार और सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने मंदिर व यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश*शनिवार, 08 अगस्त 2026* श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा/मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आज *उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार* तथा *क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी* ने संबंधित अधिकारियों के साथ *श्री भदेश्वर नाथ मंदिर परिसर* सहित कांवड़ यात्रा के विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले जलाभिषेक, भीड़ की निकासी व्यवस्था, कांवड़ मार्ग पर पार्किंग व्यवस्था तथा सुचारू यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। *एसडीएम हिमांशु कुमार* ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, बैरिकेडिंग और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध व्यवस्था बनाई जाए। वहीं *सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी* ने पुलिस बल को कांवड़ मार्ग पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग पर अवैध पार्किंग न हो, यातायात सुगम रहे और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाए। ड्रोन व सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मौके पर पुलिस बल एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। अधिकारियों ने यात्रा मार्ग पर दुकानदारों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर सहयोग की अपील की। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और शांति, अनुशासन के साथ कांवड़ यात्रा को संपन्न कराएं। संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Aug 8, 2026