कुलपहाड़: CHC जैतपुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जैतपुर में आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी *डॉ. पी.के. सिंह राजपूत* द्वारा बूथ पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया। डॉ. पी.के. सिंह राजपूत ने बताया कि *28 जून 2026* को बूथ दिवस के अवसर पर ब्लॉक जैतपुर के अंतर्गत *112 बूथों* पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही।