जगाधरी: एमपी के बयान पर मोदी सरकार का पुतला फूंका, लघु सचिवालय पर किसान यूनियन का विरोध प्रदर्शन
सोमवार को 1:00 लघु सचिवालय पर मोदी सरकार का पुतला फूंकते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि मोदी सरकार के एमपी लगातार किसानों को लेकर के बयान बाजी करते रहते हैं। जिसके रोष स्वरूप आज उन्होंने पुतला फूंकते हुए सरकार को जगाने का काम किया है। अन्यथा आने वाले समय में बड़ा प्रदर्शन कर आर पार की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।