जगाधरी: छोटा बांस गांव के पास आवारा जानवर के कार के आगे आने से डिवाइडर से टकराई कार, तीन लोग घायल
सोमवार की सुबह 11:00 बजे कुरुक्षेत्र से वापस लौटते समय छोटा बांस के पास कार के आगे आवारा जानवर आने के चलते कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें कार सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। कार भी पूरी तरह से सतिग्रस्त हो गई। गनीमत या रही इसमें किसी की जान माल का नुकसान नहीं हुआ।