जगाधरी: हमीदा से 12 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक सेल ने दर्ज किया मामला
सोमवार को सुबह 11: 15 बजे एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज जसविंदर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इसको हमीदा पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान हमीदा के रहने वाले सोनू के रूप में हुई है। जिससे मौके पर 12 ग्राम हीरोइन बरामद हुई है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई को शुरू किया गया है।