परसिया: स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने बाजार पहुंचे नपाध्यक्ष, लोकल निर्माताओं से खरीदी की अपील की
परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय शुक्रवार को6 बजे बाजार पहुंचे। बाजार में उन्होंने नागरिकों से स्थानीय लोगों से खरीद की अपील की। ऑन लाइन की जगह लोकल बाजार को तरजीह देने के लिए कहा।बाजार में उन्होंने खुद भी खरीददारी की। धनतेरस को झाड़ू खरीद कर ले गए। व्यापारियों ग्राहकों से चर्चा भी की।