ग्रेटर नोएडा: शारदा विश्वविद्यालय में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल, हवाई हमले के अलर्ट और ब्लैकआउट का किया गया अभ्यास!
सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान हवाई हमले की चेतावनी, रेड अलर्ट और ब्लैकआउट जैसी परिस्थितियां बनाकर राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं को परखा गया।
मॉक ड्रिल में पुलिस, फायर विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ सहित कई विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। घायलों को निकालने, आग बुझाने, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभ्यास किया गया।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आपातकालीन स्थिति में सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित कार्रवाई की तैयारियों को परखा।
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Nov 22, 2026