Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
image
image

किसानों को वितरित किया उड़द बीज, खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों की दी जानकारी .. खरीफ वर्ष 2026 की बुवाई को ध्यानगत रखते हुए कृषि विभाग विदिशा द्वारा किसानों को उन्नत गुणवत्ता का उड़द बीज उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देकर उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उपसंचालक श्री सचिन जैन ने बताया है कि ग्राम पीपलखेड़ा, भूतपरा सी, पोआनाला, कबूला एवं बागरी के किसानों को गुणवत्तायुक्त उड़द बीज का वितरण आज किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम संबंधित कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों, सरपंचों एवं जनपद सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों को समय पर उन्नत बीज उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई समय पर हो सके और उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। बीज वितरण का मुख्य उद्देश्य उड़द की उत्पादकता बढ़ाने के साथ किसानों की आय में वृद्धि करना है। इस अवसर पर कृषि अधिकारियों ने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। किसानों को बुवाई से पूर्व बीजोपचार करने, अनुशंसित किस्मों का चयन करने, समय पर बुवाई करने तथा मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी गई। साथ ही खेतों में जल निकास की उचित व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन (आईपीएम), खरपतवार नियंत्रण, मौसम आधारित कृषि सलाह का पालन तथा वैज्ञानिक खेती की आधुनिक पद्धतियों को अपनाने के लाभों से भी किसानों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक तकनीकों के उपयोग से उत्पादन लागत कम होती है, फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है और किसानों को अधिक लाभ प्राप्त होता है। कृषि विभाग ने किसानों से शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने तथा तकनीकी मार्गदर्शन के लिए अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारियों से नियमित संपर्क बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने कृषि विभाग द्वारा समय पर बीज उपलब्ध कराने और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए विभाग का आभार व्यक्त किया। किसानों का कहना था कि विभाग की इस पहल से खरीफ सीजन की बुवाई बेहतर ढंग से और समय पर संपन्न हो सकेगी, जिससे उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। #JansamparkMP #vidisha

MORE NEWS

घर-घर पहुंचकर पिलाई जा रही पोलियो की दवा, पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन तेज हुई गतिविधियां 
..
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें घर-घर पहुंचकर शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाने का कार्य कर रही हैं। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा पोलियो की जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रह जाए। इसी क्रम में मोबाइल टीम के फील्ड वर्कर श्री फिरोज खान ने गोकुल धाम कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर उन बच्चों का सर्वे एवं ट्रैकिंग की, जो अभियान के पहले दिन किसी कारणवश पोलियो बूथों तक नहीं पहुंच पाए थे। टीम द्वारा ऐसे परिवारों से संपर्क कर बच्चों को उनके घर पर ही पोलियो की दवा पिलाई जा रही है।

गोकुल धाम कॉलोनी में निवासरत दिनेश अहिरवार की पुत्री पिहू अहिरवार तथा जगमोहन शर्मा के एक वर्षीय पुत्र रुद्ध शर्मा को टीम द्वारा घर पहुंचकर पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई गई। इसके साथ ही अन्य छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें भी अभियान से जोड़ा जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत मोबाइल और ट्रांजिट टीमें लगातार सक्रिय हैं तथा घर-घर भ्रमण कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की प्रत्येक खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

#JansamparkMP #vidisha

घर-घर पहुंचकर पिलाई जा रही पोलियो की दवा, पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन तेज हुई गतिविधियां .. राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें घर-घर पहुंचकर शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाने का कार्य कर रही हैं। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा पोलियो की जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रह जाए। इसी क्रम में मोबाइल टीम के फील्ड वर्कर श्री फिरोज खान ने गोकुल धाम कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर उन बच्चों का सर्वे एवं ट्रैकिंग की, जो अभियान के पहले दिन किसी कारणवश पोलियो बूथों तक नहीं पहुंच पाए थे। टीम द्वारा ऐसे परिवारों से संपर्क कर बच्चों को उनके घर पर ही पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। गोकुल धाम कॉलोनी में निवासरत दिनेश अहिरवार की पुत्री पिहू अहिरवार तथा जगमोहन शर्मा के एक वर्षीय पुत्र रुद्ध शर्मा को टीम द्वारा घर पहुंचकर पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई गई। इसके साथ ही अन्य छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें भी अभियान से जोड़ा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत मोबाइल और ट्रांजिट टीमें लगातार सक्रिय हैं तथा घर-घर भ्रमण कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की प्रत्येक खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

सफलता की कहानी
..
उन्नत कृषि तकनीक एवं सलाह से सरसों से मिला बंपर मुनाफा
..
उन्नत कृषि कर्मण क्रियाओं एवं आधुनिक खेती को दृष्टिगत रखते हुए नवीन तकनीकों का लाभ लेकर कृषक सरसों की खेती कर लाभान्वित हो रहे हैं। उन्हें पूर्व की तुलना में सरसों की खेती कर अधिक मुनाफा प्राप्त हो रहा है। ऐसे ही कृषक हैं विदिशा जिले की नटेरन विकासखंड की ग्राम पंचायत नागौर के ग्राम किशनपुर के कृषक श्री अरुण तिवारी पूर्व में साधारण कृषि करते थे। पानी की उपलब्धता की कमी के चलते चना फसल की बुवाई भी परंपरागत एवं साधारण पद्धति से की जाती थी, जिसमें कीट एवं रोग व्याधि को नियंत्रित करने में अधिक दवा का खर्च लगता था एवं मुनाफा भी बहुत अल्प मात्रा में होता था।

कृषि विभाग के मैदानी अमले के लगातार क्षेत्र भ्रमण एवं विभागीय सक्रियता से मिला सरसों में मुनाफा -
     कृषक श्री अरुण तिवारी द्वारा बताया गया कि क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री तुलसा द्वारा प्रत्येक सीजन से पूर्व क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान कृषकों को विभागीय गतिविधियों एवं आगामी सीजन में प्राप्त होने वाली आदान सामग्रियों से समय-समय पर जानकारियों से कृषकों को अवगत कराया जाता रहा है इसी के परिणामस्वरूप कृषक द्वारा सरसों की पायनियर (किस्म 45-46) की बौनी 1.4 हेक्टेयर के क्षेत्र में सभी कर्षण क्रियाओं के साथ विभागीय अधिकारियों की सलाह से की गई थी।

कम लागत में बहुतायत लाभ -
   कृषक श्री अरुण तिवारी द्वारा बताया गया कि खेत की तैयारी से लेकर फसल की कटाई तक उन्हें लगभग 30850/- रुपए की लागत अपने 1.4 हेक्टेयर के खेत में लगी। वहीं उनके द्वारा बताया गया 1.4 हेक्टेयर के क्षेत्र से 31 क्विंटल सरसों का उत्पादन प्राप्त हुआ जिसका मंडी में विक्रय दर 6790/- रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 210490/- रुपए मिले। कृषक द्वारा बताया गया कि उन्हें सभी खर्चों की लागत के बाद डेढ़ लाख से अधिक का शुद्ध मुनाफा प्राप्त हुआ। कृषक द्वारा अपने 1.4 हेक्टेयर के खेत से निकले सरसों के भूसे से भी नौ हजार रुपए की अन्य आय प्राप्त की गई।

क्षेत्रीय कृषकों के लिए की अपील -
   कृषक श्री अरुण तिवारी द्वारा अपने क्षेत्र के अन्य कृषकों से भी विभागीय आदान सामग्री एवं क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारियों से निरंतर संपर्कता बनाए रखने एवं खेती में नवाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है। कृषक श्री अरुण तिवारी ने शासन की योजना और अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

सफलता की कहानी .. उन्नत कृषि तकनीक एवं सलाह से सरसों से मिला बंपर मुनाफा .. उन्नत कृषि कर्मण क्रियाओं एवं आधुनिक खेती को दृष्टिगत रखते हुए नवीन तकनीकों का लाभ लेकर कृषक सरसों की खेती कर लाभान्वित हो रहे हैं। उन्हें पूर्व की तुलना में सरसों की खेती कर अधिक मुनाफा प्राप्त हो रहा है। ऐसे ही कृषक हैं विदिशा जिले की नटेरन विकासखंड की ग्राम पंचायत नागौर के ग्राम किशनपुर के कृषक श्री अरुण तिवारी पूर्व में साधारण कृषि करते थे। पानी की उपलब्धता की कमी के चलते चना फसल की बुवाई भी परंपरागत एवं साधारण पद्धति से की जाती थी, जिसमें कीट एवं रोग व्याधि को नियंत्रित करने में अधिक दवा का खर्च लगता था एवं मुनाफा भी बहुत अल्प मात्रा में होता था। कृषि विभाग के मैदानी अमले के लगातार क्षेत्र भ्रमण एवं विभागीय सक्रियता से मिला सरसों में मुनाफा - कृषक श्री अरुण तिवारी द्वारा बताया गया कि क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री तुलसा द्वारा प्रत्येक सीजन से पूर्व क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान कृषकों को विभागीय गतिविधियों एवं आगामी सीजन में प्राप्त होने वाली आदान सामग्रियों से समय-समय पर जानकारियों से कृषकों को अवगत कराया जाता रहा है इसी के परिणामस्वरूप कृषक द्वारा सरसों की पायनियर (किस्म 45-46) की बौनी 1.4 हेक्टेयर के क्षेत्र में सभी कर्षण क्रियाओं के साथ विभागीय अधिकारियों की सलाह से की गई थी। कम लागत में बहुतायत लाभ - कृषक श्री अरुण तिवारी द्वारा बताया गया कि खेत की तैयारी से लेकर फसल की कटाई तक उन्हें लगभग 30850/- रुपए की लागत अपने 1.4 हेक्टेयर के खेत में लगी। वहीं उनके द्वारा बताया गया 1.4 हेक्टेयर के क्षेत्र से 31 क्विंटल सरसों का उत्पादन प्राप्त हुआ जिसका मंडी में विक्रय दर 6790/- रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 210490/- रुपए मिले। कृषक द्वारा बताया गया कि उन्हें सभी खर्चों की लागत के बाद डेढ़ लाख से अधिक का शुद्ध मुनाफा प्राप्त हुआ। कृषक द्वारा अपने 1.4 हेक्टेयर के खेत से निकले सरसों के भूसे से भी नौ हजार रुपए की अन्य आय प्राप्त की गई। क्षेत्रीय कृषकों के लिए की अपील - कृषक श्री अरुण तिवारी द्वारा अपने क्षेत्र के अन्य कृषकों से भी विभागीय आदान सामग्री एवं क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारियों से निरंतर संपर्कता बनाए रखने एवं खेती में नवाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है। कृषक श्री अरुण तिवारी ने शासन की योजना और अधिकारियों को धन्यवाद दिया है। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

संत रविदास जयंती की तैयारियों को लेकर समाजजनों के साथ किया संवाद
..
अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार का धमनोदा में भव्य स्वागत, योजनाओं की दी जानकारी
..
विदिशा जिले के ग्राम धमनोदा-खामखेड़ा में रविवार को अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री बारेलाल अहिरवार का समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संत शिरोमणि रविदास समाज मंदिर परिसर में किया गया, जहां श्री अहिरवार ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
   
कार्यक्रम में ग्राम के पूर्व सरपंच श्री भागीरथ अहिरवार द्वारा श्री बारेलाल अहिरवार, श्री माधव सिंह अहिरवार, साधु-संतों, समाजसेवियों तथा विदिशा महापीठ की टीम के सदस्यों श्री चंदन सिंह चौधरी एवं उनके सहयोगियों का पगड़ी एवं माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
   
अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर सामाजिक उत्थान एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने वर्ष 2027 में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए अभी से तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज के युवाओं और पदाधिकारियों से आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
श्री अहिरवार ने सागर में निर्माणाधीन लगभग 102 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे संत रविदास मंदिर एवं स्मारक परिसर की जानकारी देते हुए कहा कि यह परियोजना समाज के लिए गौरव का विषय है और आने वाली पीढ़ियों को संत रविदास जी के विचारों एवं संदेशों से प्रेरणा मिलेगी।
    
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं उनके लाभ प्राप्त करने की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।
    
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, साधु-संत, समाजसेवी एवं ग्रामीणों ने श्री बारेलाल अहिरवार का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। श्री ज्ञान सिंह अहिरवार द्वारा भी अतिथियों एवं समाज के प्रमुख लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी संत-महात्माओं से समाजजनों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश दिया है।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

संत रविदास जयंती की तैयारियों को लेकर समाजजनों के साथ किया संवाद .. अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार का धमनोदा में भव्य स्वागत, योजनाओं की दी जानकारी .. विदिशा जिले के ग्राम धमनोदा-खामखेड़ा में रविवार को अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री बारेलाल अहिरवार का समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संत शिरोमणि रविदास समाज मंदिर परिसर में किया गया, जहां श्री अहिरवार ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में ग्राम के पूर्व सरपंच श्री भागीरथ अहिरवार द्वारा श्री बारेलाल अहिरवार, श्री माधव सिंह अहिरवार, साधु-संतों, समाजसेवियों तथा विदिशा महापीठ की टीम के सदस्यों श्री चंदन सिंह चौधरी एवं उनके सहयोगियों का पगड़ी एवं माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर सामाजिक उत्थान एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने वर्ष 2027 में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए अभी से तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज के युवाओं और पदाधिकारियों से आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। श्री अहिरवार ने सागर में निर्माणाधीन लगभग 102 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे संत रविदास मंदिर एवं स्मारक परिसर की जानकारी देते हुए कहा कि यह परियोजना समाज के लिए गौरव का विषय है और आने वाली पीढ़ियों को संत रविदास जी के विचारों एवं संदेशों से प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं उनके लाभ प्राप्त करने की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, साधु-संत, समाजसेवी एवं ग्रामीणों ने श्री बारेलाल अहिरवार का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। श्री ज्ञान सिंह अहिरवार द्वारा भी अतिथियों एवं समाज के प्रमुख लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी संत-महात्माओं से समाजजनों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश दिया है। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

महलघाट की टपरियों से हुई पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत
.. 
जिले में पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम-196 द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत विदिशा शहर के महलघाट क्षेत्र स्थित टपरियों में निवासरत परिवारों के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की गई।

मोबाइल टीम-196 के फील्ड वर्कर फिरोज खान एवं आनंद कुलकर्णी ने क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई। टीम ने ऐसे परिवारों तक पहुंच सुनिश्चित की जो सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं से दूर रहते हैं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की सुरक्षा कवच से वंचित न रह जाए।

अभियान के दौरान अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के महत्व, नियमित टीकाकरण तथा बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में निर्धारित माइक्रोप्लान के तहत गठित पोलियों बूथ के अलावा विभिन्न टीमों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

#PulsePolioCampaign #PulsePolio #vidisha

महलघाट की टपरियों से हुई पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत .. जिले में पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम-196 द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत विदिशा शहर के महलघाट क्षेत्र स्थित टपरियों में निवासरत परिवारों के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की गई। मोबाइल टीम-196 के फील्ड वर्कर फिरोज खान एवं आनंद कुलकर्णी ने क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई। टीम ने ऐसे परिवारों तक पहुंच सुनिश्चित की जो सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं से दूर रहते हैं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की सुरक्षा कवच से वंचित न रह जाए। अभियान के दौरान अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के महत्व, नियमित टीकाकरण तथा बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में निर्धारित माइक्रोप्लान के तहत गठित पोलियों बूथ के अलावा विभिन्न टीमों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। #PulsePolioCampaign #PulsePolio #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026