स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज वीरों की भूमि चौदकोट गाढ़ी में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने पूरे जोश और गरिमा के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर वीर शहीदों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कविंद्र इस्टवाल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने कहा कि चौदकोट गाढ़ी वीरांगना तीलू रौतेली की भूमि है, जिसकी मिट्टी में वीरता, साहस और देशभक्ति की गौरवशाली गाथाएं रची-बसी हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि उन वीरों के बलिदान को याद करने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का अवसर भी है।
Pauri, Garhwal | Aug 15, 2026