श्रीनगर गढ़वाल के ऐतिहासिक गोला बाजार में स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम की ओर से भव्य समारोह आयोजित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शानदार परेड और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। महापौर आरती भंडारी और नगर आयुक्त नुपुर वर्मा ने परेड की सलामी ली। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा बाजार गूंज उठा। महापौर ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए बच्चों में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने का आह्वान किया।
Pauri, Garhwal | Aug 15, 2026