जहानाबाद: जीजा-साले के बीच मारपीट मामले में आरोपी जीजा पटना से गिरफ्तार, जेल भेजने की तैयारी
जहानाबाद सदर अस्पताल के पास कुछ सप्ताह पहले जीजा-साले के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। घटना में साला गंभीर रूप से घायल हो गया था। नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आरोपी जीजा सुजीत कुमार, निवासी कल्याणपुर (पटना), को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।