ब्रेकिंग न्यूज | देवास
चलती स्लीपर बस में भीषण आग, बस जलकर खाक; सभी यात्री सुरक्षित
देवास। शिप्रा थाना क्षेत्र में रीवा से इंदौर जा रही अम्बे ट्रेवल्स की स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही शिप्रा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। वहीं देवास से रवाना हुई फायर ब्रिगेड वाहन रास्ते में रसलपुर के जाम में फंस गया। इसके बाद पास स्थित जेआर वेयरहाउस से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। इंदौर से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड रवाना की गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।