देवास। देवास के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शांतिपुरा में देर रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान आदतन बदमाश दुर्गेश उर्फ बंटी ने युवक नितेश पिता कमल राव (30 वर्ष) पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में नितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
घायल नितेश को परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 307 (हत्या के प्रयास) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी दुर्गेश उर्फ बंटी थाना क्षेत्र का आदतन अपराधी है। उसका नाम गुंडा सूची में दर्ज है और उसके खिलाफ पहले से 23 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
फिलहाल पुलिस विवाद के कारणों की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas