देवास। शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल सुपर मार्केट इन दिनों बदहाल व्यवस्थाओं का शिकार बना हुआ है। व्यापारियों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से नगर निगम और संबंधित विभागों को शिकायतें देने के बावजूद न तो लटकते पाइप हटाए गए और न ही ड्रेनेज की समस्या का समाधान किया गया।
व्यापारियों के अनुसार, पहली और दूसरी मंजिल पर लगे पाइप खतरनाक स्थिति में लटक रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कुछ समय पहले मरम्मत कार्य के दौरान ऊपर से मलबा गिरने से एक मजदूर घायल भी हो चुका है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
सुपर मार्केट के बेसमेंट में आए दिन ड्रेनेज का गंदा पानी भर जाता है, जिससे ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हो रहा है और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कई बार नगर निगम, प्राधिकरण और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद भी केवल आश्वासन मिला, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि स्वच्छ भारत अभियान के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं, जबकि शहर का प्रमुख बाजार ही गंदगी और लापरवाही का शिकार बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल पाइप हटाने, ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने और सुपर मार्केट की नियमित सफाई कराने की मांग की है।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas