लखीसराय: तेतरहट गांव से उत्पाद पुलिस ने 8 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया, उन्हें कोर्ट में पेश किया गया
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा सोमवार की अपराह्न 6:01 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक उत्पाद पुलिस ने तेतरहट गांव से इसी गांव के अनिल चौधरी को, छोटू कुमार को, सरयुग विश्वकर्मा को, शंकर पंडित को, सतसंडा गांव के अमीर राम को, तेतरहट गांव के बुधन राम को, सतसंडा गांव के अजीत ठाकुर को एवं शंभू बिंद को नशे की हालत में गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया है.