लखीसराय: पवई हाल्ट अंडरपास पुलिया के पास पानी में 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने लिया कब्जे में
सोमवार के अपराह्न करीब 5 बजे पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा पंचायत के पवैया हाल्ट अंडर पास पुलिया के समीप गड्ढे के पानी में 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है .पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा है. शव जहां पड़ा था वहां 5 फीट पानी है. सोमवार की सुबह से ही शव होने का वीडियो वायरल हो रहा था.