लखीसराय: शहर के नया बाजार में जदयू जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई
लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित जदयू प्रधान कार्यालय हनुमान नगर में जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल की अध्यक्षता में सोमवार के दोपहर 1:40 पर पार्टी पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में सूर्यगढ़ा नगर परिषद के नाम मनोनीत नगर अध्यक्ष को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। बैठक में जिले भर के सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष युवा अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।