लखीसराय: जिले के हलसी कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय कृषि यंत्रिकीकरण मेले का डीएम ने किया उद्घाटन
जिले के हलसी कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में सोमवार की दोपहर 1:15 पर दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला का आयोजन किया गया। मेले का विधिवत रूप से डीएम मिथलेश मिश्र एवं अन्य वरिय पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया गया। इस मेले में राज्य एवं राज्य के बाहर से आए अत्याधुनिक कृषि यंत्रों को प्रदर्शित किया गया।