कनवास: पुलिस ने 7 साल से फरार वारंटी को झालावाड़ से किया गिरफ्तार, एक गुमशुदा महिला को भी किया दस्तयाब
Kanwas, Kota | Mar 20, 2025 कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि सात साल से फरार एक वारंटी को गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे झालावाड़ से गिरफ्तार किया है। वही एक गुमशुदा महिला को भी दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के दौरान पुराने चालान शुदा व आदतन अपराधियों सहित अन्य मामले में अपराधियो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए फरार वारंटी देशराज बैरवा को पकड़ा है।