कनवास: हिरियाखेड़ी में सड़क हादसे का शिकार हुआ ट्रक, केबिन में फंसे शराबी चालक का मामूली चोटों पर कराया उपचार
Kanwas, Kota | Mar 17, 2025 हिरियाखेड़ी में सोमवार रात हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे के दौरान चलता ट्रक अचानक लहराता हुआ सड़क नीचे उतकर पलट गया। इस दौरान चालक ट्रक के केबिन में ही फस गया। सूचना पर हाइवे सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुचें। जिन्होंने चालक को मशक्कत बाहर निकाला। इस दौरान चालक को मामूली चोटे आई। जिसके बाद नजदीकी अस्पताल में चालक राकेश का उपचार कराया।