कनवास: दिमागी हालत से कमजोर महिला का शव कॉलोनी गांव स्थित कुँए में तैरता मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा
Kanwas, Kota | Mar 16, 2025 कनवास कस्बे के कॉलोनी गांव में रविवार को एक महिला का कुएं में तैरता हुआ शव मिलने का मामला सामने आया है। महिला दिमाग़ी हालात से कमजोर बताई जा रही है। दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुँए से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को सौप दिया।