कनवास: जुल्मी में 5 करोड़ की लागत से पाटली नदी के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ शिक्षा मंत्री ने किया, 40 गांवों को मिलेगा पानी
Kanwas, Kota | Mar 13, 2025 जुल्मी में गुरूवार को जल संसाधन विभाग द्वारा पालटी नदी का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। जिसमे शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि रहे। जिन्होंने शाम करीब 5 बजे पाटली नदी के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। 5 करोड़ की लागत से पूर्ण होने वाले इस कार्य के अंतर्गत नदी की तलछट में जमे मलबे, कांच, पत्थर के टुकड़ों को निकाला जाएगा।