कोंच: श्रीगांव पंचायत में धान रोपनी के दौरान किसान पर हथियारबंद हमला, पिस्टल लहराते घटना का वीडियो वायरल
Konch, Gaya | Jul 27, 2026 प्रखंड के ढिबरी गांव निवासी किसान चंद्रदीप यादव पर सोमवार को धान की रोपनी के दौरान हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने कोंच थाने में दिए आवेदन में बताया कि करमदास मौजा स्थित खेत में काम करते समय सलोनी बिगहा गांव के रणविजय यादव, कृष्णा यादव, रंजन यादव सहित 7-8 लोग पिस्टल लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया।