ओरछा रामलोक भ्रष्टाचार पर क्या बोले अजय सिंह 'राहुल भैया' | निवाड़ी | NexIndia News
#NexIndiaNews #Niwari #Orchha #Local
Niwari, Niwari | Mar 16, 2026 निवाड़ी जिले के दौरे पर पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह “राहुल भैया” ने ओरछा में श्री रामराजा सरकार के दर्शन किए और कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान NexIndia News की टीम भी मौके पर मौजूद रही। निवाड़ी में श्री पुष्पेंद्र बहादुर खरे जी के निवास पर हुई मुलाकात के दौरान हमने अजय सिंह राहुल भैया से ओरछा रामलोक (रामराज्य) निर्माण में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर सवाल किया। इस मुद्दे पर अजय सिंह राहुल भैया ने क्या कहा? क्या इस मामले में जांच की मांग उठेगी? देखिए पूरी रिपोर्ट NexIndia News पर। 📍 स्थान: ओरछा / निवाड़ी, मध्यप्रदेश 🎤 रिपोर्ट: पंकज खरे, NexIndia News