नवागढ़: म्यूल अकाउंट खोलने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नवागढ़ पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
नवागढ़ पुलिस ने म्यूल अकाउंट खोलकर 20 लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले बैंककर्मी, दुकानदार और खाताधारक सहित 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी टीकाराम श्रीवास, नवागढ़ के HDFC में बैंककर्मी है। आरोपी ननकी गौंड़, गौतम देवांगन खाताधारक है तो राजेश्वर साहू दुकानदार है।