टीकमगढ़: टीकमगढ़ में सावन तीज पर भगवान झूले में विराजे, महिलाओं ने गाए सावन गीत, मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु
टीकमगढ़ में आज रविवार को सावन तीज पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। सुबह से मंदिरों में झूले सजाने का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह 7 वजे भगवान लड्डू गोपाल और राधा कृष्ण की प्रतिमाओं को झूले पर विराजमान किया गया। टीकमगढ़ जिले के शिव धाम कुंडेश्वर मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु झूला दर्शन के लिए पहुंचे।