केकड़ी: राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में परीक्षा के दौरान मुन्नाभाई को उड़नदस्ते ने नकल करते पकड़ा
Kekri, Ajmer | Aug 7, 2026 राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की ओर से आयोजित एमए फाइनल विषय हिंदी की प्रातःकालीन पारी में राजस्थानी भक्ति साहित्य की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया।उड़नदस्ते की सतर्कता से यह कार्रवाई अमल में लाई गई। प्राचार्य प्रो.किरोड़ीलाल मीणा ने शुक्रवार शाम 5 बजे जानकारी दी।