जतारा: रिकॉर्ड सुधार के नाम पर रिश्वत! जतारा एसडीएम कोर्ट के बाबू का वीडियो हुआ वायरल
जतारा एसडीएम कोर्ट में पदस्थ बाबू बृजेंद्र अरजरिया का कथित रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसान से रिकॉर्ड सुधार के नाम पर पैसे मांगे गए। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।