कुलपहाड़: कुलपहाड़ आरबीपीएस की खुशी गुप्ता ने 95.6 अंक प्राप्त कर टॉप किया, वैष्णवी राजपूत 95.4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं
रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल कुलपहाड की छात्रा खुशी गुप्ता ने सीबीएसई द्वारा बुधवार को जारी सेकेंडरी कक्षा के परीक्षा परिणाम में 95.6 अंक हासिल कर टाप किया है. जबकि दूसरे स्थान पर वैष्णवी राजपूत 95.4 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही है. तीसरा स्थान 92.6 अंकों के साथ अनन्या सिंह ने हासिल किया है।