सहजनवा: भरसाड़ में शिवलिंग खंडित करने के मामले में आरोपी हिरासत में, पुलिस ने कहा- युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है
गीडा थाना क्षेत्र के भरसाड़ गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग खंडित किए जाने की घटना से बुधवार को ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों के अनुसार गांव का एक युवक मंदिर में घुसकर सब्बल से शिवलिंग पर प्रहार कर रहा था। पूजा करने पहुंची एक महिला की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।