गया टाउन सीडी ब्लॉक: मगध प्रक्षेत्र के आईजी क्षत्रनील सिंह ने जनता दरबार में सुनी पीड़ितों की शिकायतें, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
सबका सम्मान–जीवन आसान के तहत गयाजी पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आज सोमवार को मगध प्रक्षेत्र के आईजी क्षत्रनील सिंह ने आयोजित जनता दरबार में आए हुए सभी आगंतुकों की शिकायतें एक एक कर सुनी। तथा उनके समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसकी जानकारी आज दिनांक 13 अप्रैल सोमवार की शाम 7 बजे आईजी ने दी है।