पटियाली: 28 जून से पल्स पोलियो अभियान: पटियाली सीएचसी से निकली जागरूकता रैली
कासगंज। 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को पटियाली में जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह एवं CHC प्रभारी डॉ. शिवाश्री ने किया। इस दौरान स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। आमजन से अपील की गई कि 28 जून को 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।