मिर्ज़ापुर: शॉर्ट सर्किट से बल्ली का अड्डा मोहल्ले में जर्जर बिजली का पोल गिरकर बारजा पर टीका, बड़ा हादसा टला
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बल्ली का अड्डा मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे के करीब जर्जर पोल शार्ट सर्किट होने से गिर पड़ा। बिजली का पोल बरजा पर जाकर टिक गया। संयोग अच्छा रहा कि बारजे पर कोई नहीं था अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था आने जाने वाले राहगीर भी बाल बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी है, जिसके बाद बिजली काट दिया गया।