मिर्ज़ापुर: विश्व हिंदू परिषद ने गुड़हट्टी चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन किया, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुड़हट्टी चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और आतंकवादियों का जड़ से नाश करने की सरकार से मांग किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।