कोल: बेसिक शिक्षा विभाग में ₹85 लाख का हुआ घोटाला, DM ने ADM प्रशासन को कार्रवाई के आदेश दिए
Koil, Aligarh | Jul 5, 2025 बेसिक शिक्षा विभाग में 85 लाख रुपए के घोटाले का मामला सामने आया है। यह घोटाला खरीददारी और निर्माण कार्य और सौंदर्य करण के मामले में सामने आया है। आरोप है कि निर्माण कार्य और खरीददारी जेम पोर्टल से नहीं की गई है। ₹85 लाख का घोटाले की बात सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में अब हड़कंप मचा हुआ है। डीएम ने एडीएम प्रशासन को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।